लाइव न्यूज़ :

मुंबई: हिरासत में 26 साल के व्यक्ति की हिरासत में मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:02 IST

मुंबई: हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच शुरू होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करने वाले तथा सायन इलाके के निवासी विजय सिंह को मारपीट के एक मामले में हिरासत में लेकर वडाला टीटी पुलिस थाना रविवार को पूछताछ कर रही थी।

Open in App

मुंबई में 26 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सियोन इलाके का निवासी विजय सिंह एक दवा कंपनी में चिकित्सक प्रतिनिधि (एमआर) के रूप में काम करता था।

उसे एक हमले के संबंध में पूछताछ के लिये हिरासत में वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में रखा गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के सदस्यों और दोस्तों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "घटना की जांच के बाद वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि इस मामले को हिरासत में हुई मौत के मामले की तरह लिया जा रहा है और अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

इस बीच, मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की मांग की। पुलिस के अनुसार सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन वह पुलिस थाने के दरवाजे पर गिर गया।

वहीं, सिंह के साथ रहे उनके दोस्त अंकित मिश्रा ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद अफसर और सिपाही ने उसकी पिटाई की और मांगने पर पानी तक नहीं दिया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह दर्द के कारण बोलने की स्थिति में भी नहीं रहा तो ड्यूटी पर मौजूद अफसर ने बाहर थाने में सिंह का इंतजार कर रहे परिजनों से एक कैब बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने को कहा।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन