लाइव न्यूज़ :

मुबंई: बांद्रा में स्थित एमटीएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 16:50 IST

भी इस घटना में किसी भी प्रकार के क्षति नहीं हुई है। इसके साथ ही आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे इमारत की छत पर करीब 100 से अधिक लोग फंसे हैंआग बुझाने के लिए मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं

मुंबई की बांद्रा में स्थित महानागर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) बिल्डिंग में भीषण आग लग गई।  स्थानीय प्रशासन द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि अभी इस घटना में किसी भी प्रकार के क्षति नहीं हुई है और आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।  मिली जानकारी के मुताबिक एमटीएनएल की चौथे मंजिला पर आग लगी है। आग बुझाने के लिए मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इमारत की छत पर करीब 100 से मौजूद हैं। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

वही, इससे पहले महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई में रविवार (17 जुलाई) को मेरीवेदर रोड पर ताजमहल होटल के नजदीक कोलाबा स्थित चर्चिल चैम्बर बिल्डिंग में आग लग गई थी। जिसमें  एक युवक की मौत हो गई और एक झुलस गया था। 

आपको बता दें कि मुंबई के दादर (पश्चिम) स्थित पुलिस थाने के कंपाउंड में 12 मई को आग लग गई थी, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। आग सैतान चौकी पुलिस क्वॉटर्स में लगी थी।

इसके अलावा 29 अप्रैल को माटुंगा रोड स्टेशन इलाके में बिग बाजार एक एक आउटलेट पर भयंकर आग लगी थी। हालांकि, उस वक्त कोई हताहत नहीं हुआ था। पास की इमारत में तैनात सुरक्षाकर्मी ने आग के बार में सूचित कर दिया था जिसकी वजह से समय पर शॉपिंग सेंटर को खाली करा लिया गया था। 

वहीं, बीते 20 अप्रैल को डोंबिवली स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई थी। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी। अधिकारियों बताया था कि आग पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने काबू पाया था।

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनामुंबईएमटीएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया