लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अंधेरी के ईएसआईसी कामगार हॉस्पिटल में भीषण आग से 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By धीरज पाल | Updated: December 17, 2018 20:20 IST

वहीं, मध्य कोलकाता में सोमवार की दोपहर एक मिनीबस में आग लग गयी। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

Open in App

मुंबई के अंधेरी स्थित ईएसआईसी कामगार हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई है। रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में कई मरीज फंसे होने की खबरें आ रही है। प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है।  

एएनआई एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में एक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। मौके पर 16 एम्बूलेंस मौजूद है। बता दें कि 47 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करके सुरक्षित बचा लिया गया है। 

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 147 लोगों को बचाया गया। 

वहीं, मध्य कोलकाता में सोमवार की दोपहर एक मिनीबस में आग लग गयी। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

मिनी बस जब चल रही थी तभी कुछ यात्रियों ने धुंआ निकलते देखा। इसके बाद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में आग वाहन के अंदर तक फैल गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25-30 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

हावड़ा से आ रही यह मिनीबस मेतियाब्रुज की ओर जा रही थी। आग लगने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। यात्री खुद ही बस से उतर गये थे।

टॅग्स :भीषण आगमुंबईअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं