लाइव न्यूज़ :

Mumbai: Har Ghar Tiranga अभियान के चलते 15 अगस्त से पहले तिरंगे की मांग में हुआ भारी इजाफा, हजारों की जगह लाखों में आ रहे है आर्डर

By आजाद खान | Updated: July 30, 2022 12:36 IST

'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही तिरंगे की मांग में भारी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में व्यापारियों को भारी मात्रा में तिरंगे के आर्डर मिल रहे है।

Open in App
ठळक मुद्दे'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते तिरंगे की मांग में भारी उछाल आया है। मुंबई के एक व्यापारी ने बताया कि जहां पहले केवल हजारों में मिलते थे आर्डर अब लाखों में आ रहे है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 13-15 अगस्त को हर घर में लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की है।

Har Ghar Tiranga Campaign: 'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते मुंबई में तिरंगे की मांग में भारी उछाल आया है। झंडे के व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जहां पहले झंडे की मांग केवल हजारों में ही होती थी, इस बार यह मांग लाखों में हो गई है। उन लोगों ने बताया कि उन्हें कई बड़े-बड़े आर्डर भी मिल रहे है। 

स्वतंत्रता दिवस में अभी कुछ 10-15 दिन बाकी है, ऐसे में तिरंगे की इस तरीके से बढ़ती मांग ने बाजार में तिरंगे की कीमतों को बढ़ा दिया है। 

बढ़ती मांग पर क्या बोले व्यापारी 

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे को लेकर बढ़ती मांग से व्यापारी काफी खुश है। ऐसे में इसे लेकर जब द फ्लैग कॉरपोरेशन के ज्ञान शाह से पूछा गया तो उन्होंने  कहा, "हमारे पास नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर है। BMC से भी बात चल रही है। पहले हज़ारों की संख्या में मांग थी, अब लाखों में मांग है।"

मुंबई में बांटे जाएंगे 50 लाख तिरंगे 

मुंबई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस साल बड़े पैमाने पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को ध्यान में रखते हुए बीएमसी द्वारा मुंबई के मरीन ड्राइव पर अलग-अलग कार्यकर्म का भी आयोजन किया जाएगा। 

इसके साथ ही मुंबई वासियों के बीच 50 लाख तिरंगे भी बांटे जाएंगे। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि 13-15 अगस्त तक, मरीन ड्राइव पर लेजर शो का भी आयोजन हो सकता है। 

पीएम मोदी संग अमित शाह ने भी की थी अपील

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की शुक्रवार को अपील की है। मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोगों से अपील की है कि वे 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा को फहराए। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईस्वतंत्रता दिवसआजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया