Mumbai: Har Ghar Tiranga अभियान के चलते 15 अगस्त से पहले तिरंगे की मांग में हुआ भारी इजाफा, हजारों की जगह लाखों में आ रहे है आर्डर
By आजाद खान | Updated: July 30, 2022 12:36 IST2022-07-30T10:46:57+5:302022-07-30T12:36:18+5:30
'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही तिरंगे की मांग में भारी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में व्यापारियों को भारी मात्रा में तिरंगे के आर्डर मिल रहे है।

Mumbai: Har Ghar Tiranga अभियान के चलते 15 अगस्त से पहले तिरंगे की मांग में हुआ भारी इजाफा, हजारों की जगह लाखों में आ रहे है आर्डर
Har Ghar Tiranga Campaign: 'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते मुंबई में तिरंगे की मांग में भारी उछाल आया है। झंडे के व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जहां पहले झंडे की मांग केवल हजारों में ही होती थी, इस बार यह मांग लाखों में हो गई है। उन लोगों ने बताया कि उन्हें कई बड़े-बड़े आर्डर भी मिल रहे है।
स्वतंत्रता दिवस में अभी कुछ 10-15 दिन बाकी है, ऐसे में तिरंगे की इस तरीके से बढ़ती मांग ने बाजार में तिरंगे की कीमतों को बढ़ा दिया है।
मुंबई: 'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज की मांग काफी बढ़ गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2022
द फ्लैग कॉरपोरेशन से ज्ञान शाह ने कहा, "हमारे पास नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर है। BMC से भी बात चल रही है। पहले हज़ारों की संख्या में मांग थी, अब लाखों में मांग है।" pic.twitter.com/wBQxSnd6ID
बढ़ती मांग पर क्या बोले व्यापारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे को लेकर बढ़ती मांग से व्यापारी काफी खुश है। ऐसे में इसे लेकर जब द फ्लैग कॉरपोरेशन के ज्ञान शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमारे पास नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर है। BMC से भी बात चल रही है। पहले हज़ारों की संख्या में मांग थी, अब लाखों में मांग है।"
मुंबई में बांटे जाएंगे 50 लाख तिरंगे
मुंबई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस साल बड़े पैमाने पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को ध्यान में रखते हुए बीएमसी द्वारा मुंबई के मरीन ड्राइव पर अलग-अलग कार्यकर्म का भी आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही मुंबई वासियों के बीच 50 लाख तिरंगे भी बांटे जाएंगे। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि 13-15 अगस्त तक, मरीन ड्राइव पर लेजर शो का भी आयोजन हो सकता है।
पीएम मोदी संग अमित शाह ने भी की थी अपील
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की शुक्रवार को अपील की है। मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोगों से अपील की है कि वे 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा को फहराए।