मुंबई : मादक पदार्थ तस्करों ने व्यक्ति पर किया हमला, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:47 IST2021-12-07T18:47:43+5:302021-12-07T18:47:43+5:30

Mumbai: Drug smugglers attack man, two arrested | मुंबई : मादक पदार्थ तस्करों ने व्यक्ति पर किया हमला, दो गिरफ्तार

मुंबई : मादक पदार्थ तस्करों ने व्यक्ति पर किया हमला, दो गिरफ्तार

मुंबई, सात दिसंबर उपनगरीय कुर्ला में मादक पदार्थ तस्करों के एक समूह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति पर इन लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुर्ला पाइप रोड पर सोमवार देर रात हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित नीलेश कोंधलकर ने सोमवार को वीबी नगर पुलिस थाने से संबद्ध कांस्टेबल समेत गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि गिरोह को जब पुलिस में शिकायत के बारे में पता चला तो छह सदस्य पीड़ित के घर पहुंचे और तलवार से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कोंधलकर हमलावरों से बचकर भाग गए और अपने पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अधिकारी ने बताया कि हत्या की कोशिश और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Drug smugglers attack man, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे