लाइव न्यूज़ :

मुंबई : डीआरआई ने हवाई अड्डे पर 1.42 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:35 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यात्री कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह राजस्थान के जोधपुर से यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा था और तीन दिसंबर को दुबई जाने वाला था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति के सामान की तलाशी में अंत:वस्त्र के अंदर छिपाकर रखे गए सफेद रंग के लिफाफे मिले। इन लिफाफों अमेरिकी डॉलर, यूरो, सऊदी अरब की मुद्रा रियाल, जापान की मुद्रा येन जब्त की गई। सभी मुद्रा की कुल कीमत 1.42 करोड़ रुपये थी। व्यक्ति पर सीमा शुल्क कानून के तहत आरोप लगाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि सिंह को यह धन किसी लेखराज मेवाड़ा ने दिया था, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच