Mumbai Dahi Handi festival: 10051 ई-चालान काटे और 11357250 रुपये जुर्माने वसूले, बिना हेलमेट यात्रा, गलत लेन में वाहन चलाना और दोपहिया वाहन पर 3 बैठे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 16:07 IST2025-08-17T16:06:56+5:302025-08-17T16:07:57+5:30

Mumbai Dahi Handi festival: युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी।

Mumbai Dahi Handi festival 10,051 e-challans issued and Rs 1,13,57,250 fine collected for travelling without helmet, driving in wrong lane and 3 sitting on two-wheeler | Mumbai Dahi Handi festival: 10051 ई-चालान काटे और 11357250 रुपये जुर्माने वसूले, बिना हेलमेट यात्रा, गलत लेन में वाहन चलाना और दोपहिया वाहन पर 3 बैठे

file photo

Highlightsत्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे।कुल 1,13,57,250 रुपये जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी ई-चालान जारी किए जाएंगे।

Mumbai: मुंबई पुलिस ने दही हांडी उत्सव के दौरान महानगर में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 10,000 से अधिक वाहनों पर एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह उत्सव शनिवार को मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी। त्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर तैनात रही मुंबई यातायात पुलिस ने उत्सव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1,13,57,250 रुपये जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए।

यह चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, गलत लेन में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और तेज गति से वाहन चलाने के लिए काटे गए। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी ई-चालान जारी किए जाएंगे।

Web Title: Mumbai Dahi Handi festival 10,051 e-challans issued and Rs 1,13,57,250 fine collected for travelling without helmet, driving in wrong lane and 3 sitting on two-wheeler

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे