लाइव न्यूज़ :

मुंबई क्रूज मामला: एनसीबी गवाह का सहयोगी ठगी के आरोप में पुणे में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:40 IST

Open in App

पुणे, 18 अक्टूबर पुलिस ने सोमवार को के. पी. गोसावी की 27 वर्षीय महिला सहायक को पुणे में 2018 में दर्ज ठगी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। क्रूज पर मादक पदार्थों का भंडाफोड़ करने के मामले में गोसावी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) का स्वतंत्र गवाह है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पुणे पुलिस ने पिछले हफ्ते ठगी मामले में मुख्य आरोपी गोसावी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था ताकि वह देश छोड़कर नहीं भाग सके।

फारसखाना थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र लंगडागे ने कहा कि उन्होंने मुंबई की गोवंडी निवासी शेरबानो कुरैशी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। गोसावी ने चिन्मय देशमुख नाम के एक व्यक्ति को मलेशिया के होटल उद्योग में नौकरी दिलवाने के बहाने उससे 3.09 लाख रुपये ठग लिए थे।

उन्होंने बताया कि कुरैशी, गोसावी की सहायक थी और ठगी का धन उसके बैंक खाते में आया था। उन्होंने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि गोसावी महिला की जानकारी के बगैर उसके खाते से धन निकालता था।’’

इस महीने की शुरुआत में मुंबई तट के पास एक क्रूज पोत से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के मामले में गोसावी एनसीबी के नौ स्वतंत्र गवाहों में एक है। मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार लोगों में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान भी आरोपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग