लाइव न्यूज़ :

मुंबई की अदालत ने पत्रकार अर्नब के खिलाफ पुलिस अधिकारी की मानहानि याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 13:54 IST

Open in App

मुंबई,नौ अप्रैल मुंबई की एक अदालत ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की कवरेज के दौरान किए गए दावे को ले कर पुलिस अधिकारी की ओर से दायर मानहानि याचिका खारिज कर दी है।

पुलिस उपायुक्त अभिशेक त्रिमुखे की ओर से दाखिल याचिका को अदालत ने एक अप्रैल को खारिज कर दिया था लेकिन इस संबंध में विस्तृत आदेश बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया।

त्रिमुखे की याचिका में एआरजी आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पर भी आरोप लगाए गए थे। इसके पास रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का मालिकाना हक है।

याचिका में आरोप लगाए गए थे कि गोस्वामी और कुछ अन्य लोगों ने कुछ ट्वीट किए थे जिसमें त्रिमुखी को गलत तरीके से पेश किया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उदय पडवाड ने पाया कि त्रिमुखी की शिकायत दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 199 (2) के उस प्रावधान के अनुरूप नहीं है जिस पर अदालत संज्ञान ले सके।

न्यायाधीश ने कहा कि इस संबंध में डीसीपी ने याचिका खुद ही दाखिल की है और इसे सरकारी वकील के माध्यम से दाखिल नहीं कराया गया है।

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 199 (2) का यह प्रावधान किसी लोक सेवक के सार्वजनिक कार्य के निष्पादन में कथित रूप से बाधा डालने के संबंध है जिसमे सत्र अदालत लोक अभियोजक द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने पर सत्र अदालत ऐसे अपराध का संज्ञान ले सकती है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जा सकता है।

पुलिस अधिकारी ने अपनी याचिका में कहा था कि गोस्वामी ने पिछले वर्ष जून में राजपूत की मौत मामले की कवरेज के दौरान ‘‘सरासर झूठे’’, ‘‘द्वेषपूर्ण’’ और ‘‘मानहानि’’ करने वाले बयान दिए थे।

शिकायत में कहा गया है कि मानहानि करने वाले ये बयान राजपूत की मित्र एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के फोन रिकार्ड पर चर्चा के दौरान रिपब्लिक भारत में प्रसारित किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?