लाइव न्यूज़ :

मुंबई: दो लोगों में कोरोना विषाणु की पुष्टि नहीं, अन्य के खून के नमूने की होगी जांच

By भाषा | Updated: January 25, 2020 16:24 IST

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को आम लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की क्योंकि देश में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में एक अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में इसके संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है देश में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

कोरोना विषाणु के संपर्क में आने की आशंका को देखते हुए मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में इसके संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है जबकि अन्य व्यक्ति के खून के नमूने को जांच के लिए शनिवार को पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती इन दो मरीजों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि एहतियात के तौर पर अब भी उन्हें अलग वार्ड में निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल से छुट्टी देने पर फैसला शनिवार को होगा।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जिन दो लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है उन्हें अब भी निगरानी में रखा गया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने पर फैसला शनिवार को होगा जो उनकी स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करता है। तीसरे व्यक्ति के खून के नमूने को जांच के लिए शनिवार को एनआईवी भेजा जाएगा और रिपोर्ट उसी दिन या रविवार को मिलने की संभावना है।’’ ये दोनों व्यक्ति चीन गए थे और उन्हें 23 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

तीसरा व्यक्ति हांगकांग से लौटा था और उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिकारियों के अनुसार 19 जनवरी से शुक्रवार रात तक यहां के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल 2,056 यात्रियों की कोरोनावायरस की जांच हुई। जांच किए गए यात्रियों में से सात महाराष्ट्र से थे। कोरोना विषाणु की पुष्टि सबसे पहले मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में हुई थी।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और अमेरिका समेत अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आए हैं। इस विषाणु का संबंध विषाणुओं के एक बड़े परिवार से है जिसके कारण सामान्य जुकाम से गंभीर श्वसन संबंधी रोग हो सकते हैं। हालांकि चीन में इस विषाणु से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें अलग तरह के लक्षण दिखे जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार संक्रमण के आम लक्षणों में बुखार आना, सर्दी-जुकाम, सांस लेने में परेशानी शामिल है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को आम लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की क्योंकि देश में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया