लाइव न्यूज़ :

मुंबई कांग्रेस ने अर्नब की कथित बातचीत के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:50 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी कांग्रेस की मुंबई इकाई ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सऐप पर कथित बातचीत को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह कथित बातचीत राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करती है।

नगर कांग्रेस प्रमुख भाई जगताप ने दक्षिण मुंबई के वर्ली स्थित रिपब्लिक टीवी के कार्यालय के पास प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

यह कथित बातचीत गोस्वामी और ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च कौंसिल (बार्क) के पूर्व प्रमुख पार्थो दासगुप्ता के बीच है तथा यह बालाकोट हवाई हमले से संबद्ध है।

जगताप ने गोस्वामी को भाजपा का पिट्ठू करार देते हुए कहा कि उन्होंने (गोस्वामी ने) सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गोस्वामी को संवदेनशील सूचना कैसे प्राप्त हुई, जो सिर्फ पीएमओ(प्रधानमंत्री कार्यालय) और रक्षा मंत्रालय के पास थी? संवेदनशील सूचना का इस्तेमाल उन्होंने अपने टीवी चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया। ’’

उन्होंने सूचना लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन