लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 16:10 IST

मिलिंद देवड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार थे। 

Open in App
ठळक मुद्देमिलिंद देवड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी।शिवसेना के  68 वर्षीय अरविंद  सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को 1,00,067 वोट से हराया था। 

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। इसी बीच मुंबईकांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं।

देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक नगर पार्टी इकाई के कामकाज की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता वाली एक अस्थायी सामूहिक नेतृत्व (समिति) गठित करने की सिफारिश की है। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘...मैं मुंबई कांग्रेस को दिशानिर्देश देना और एकजुट करना जारी रखूंगा।’’ 

बता दें कि मिलिंद देवड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार थे। शिवसेना के  68 वर्षीय अरविंद  सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को 1,00,067 वोट से हराया था। 

देवड़ा के कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा कि भाजपा-शिवसेना का मुकाबला करना और ‘वंचित बहुजन आघाडी’ (प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाला समूह) के प्रभाव को अस्वीकार करना एक चुनौती है।  

उन्होंने 26 जून को नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह पद फौरन छोड़ने की इच्छा जताई थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इस बात से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल को अवगत करा दिया गया है।’’ संपर्क किए जाने पर देवड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हकीकत बदल चुकी है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को वक्त की दरकार के मुताबिक भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार होना होगा।’’ इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देवड़ा को मुंबई कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी को एकजुट करने के लिए एमआरसीसी की अध्यक्षता करना स्वीकार किया था। मैंने राहुल गांधी से मिलने के बाद महसूस किया कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ 

मिलिंद देवड़ा के बारे में

मिलिंद देवड़ा का जन्‍म 4 दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ। इनके पिता मुरली देवड़ा जो कांग्रेस के पूर्व नेता थे और माता देवड़ा एक गृहणी हैं। देवड़ा ने अमेरिका में बोस्‍टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।   9 नवंबर 2008 को उन्‍होंने फ़िल्‍म निर्माता मनमोहन शेट्टी की पुत्री पूजा शेट्टी से शादी किया।

मिलिंद देवड़ा ने सर्वप्रथम मिलिंद 2004 लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल हुई। उन्होंने 2004 के चुनाव में भाजपा के जयवंतीबेन मेहता को 10,000 वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा 2009 लोकसभा चुनाव में फिर से विजय हुए। 31 अगस्‍त 2009 को उन्‍होंने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी समिति का सदस्‍य घोषित किया गया। 

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौरा 

मालूम हो कि हाल ही में राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद  AICC के महासचिव हरीश रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हरीश रावत ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार को जिम्मेदार ठहराया। मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी । वहीं, 2014 चुनाव में भी यहां की सभी सीटों पर बीजेपी ने अपना परचम फहराया था।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौहान ने दिया इस्तीफा

इससे पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौव्हाण ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसे पार्टी द्वारा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चव्हाण के स्थान पर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा एक या दो दिन में की जाएगी।

(पीटीआाई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है