लाइव न्यूज़ :

मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने 2022 का नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ने का संकेत दिया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 01:03 IST

Open in App

पुणे, 20 दिसंबर मुंबई कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रमुख अशोक उर्फ ​​भाई जगताप ने रविवार को संकेत दिया कि पार्टी 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव में सभी 227 सीटों पर लड़ेगी।

कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ सरकार में शामिल है।

जगताप ने पुणे जिले के जेजुरी में पत्रकारों से कहा, "सीटों का बंटवारा करना एक मुश्किल काम है, इसलिए, हमें एक पार्टी के रूप में उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए, जो पार्टी के झंडे को अपने कंधों पर लेकर चलते हैं और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आगामी चुनाव में सभी 227 सीटों पर लड़ना चाहिए।"

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर, जगताप ने कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस की सीटों की संख्या कम हो गई है और वह सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी अनुभवी नेताओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस ने शनिवार को चरण सिंह सपरा को मुंबई कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

इससे पहले, एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल के बयान के अनुसार, "कांग्रेस अध्यक्ष ने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष के रूप में अशोक अर्जुनराव जगताप की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चरण सिंह सपरा एमआरसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल