मुंबई : 15 लाख रुपये की कोकीन जब्त, नाइजीरियाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:10 IST2021-10-10T19:10:36+5:302021-10-10T19:10:36+5:30

Mumbai: Cocaine worth Rs 15 lakh seized, Nigerian arrested | मुंबई : 15 लाख रुपये की कोकीन जब्त, नाइजीरियाई गिरफ्तार

मुंबई : 15 लाख रुपये की कोकीन जब्त, नाइजीरियाई गिरफ्तार

मुंबई, 10 अक्टूबर उपनगर मलाड में 28 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 15 लाख रुपये की 151 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मलवानी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गोडविन अजा चुकवू के तौर पर हुई है। उसे मार्वे रोड इलाके में शुक्रवार रात पकड़ा गया जहां वह किसी को नशीले पदार्थ की खेप देने आया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को मादक पदार्थ की रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Cocaine worth Rs 15 lakh seized, Nigerian arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे