लाइव न्यूज़ :

जुलाई 2023 में आवागमन के लिए खोल दी जाएगी मुंबई तटीय सड़क: बीएमसी प्रमुख

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:51 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर महाराष्ट्र के मुंबई में यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए बनाई जा रही आठ लेन वाली तटीय सड़क जुलाई 2023 में आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी ने दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव को उत्तर मुंबई के बोरिवली से जोड़ने के लिए 29.2 किलोमीटर लंबी समुद्र तटीय सड़क परियोजना शुरू की है।

चहल ने संवाददाताओं को 12,721 करोड़ रुपए की इस परियोजना की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सड़क परियोजना का करीब 17 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

उन्होने कहा कि यह सड़क ‘‘जुलाई 2023 में आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।’’

इस परियोजना की शुरुआत अक्टूबर 2018 में हुई थी और इसके 2022 तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन मुकदमों के कारण इसमें देरी हो गई।

चहल ने कहा, ‘‘नवंबर तक 1,281 करोड़ रुपए के खर्च के साथ पिछले दो महीने में काफी काम किया गया है।’’

बंबई उच्च न्यायालय ने परियोजना के लिए तटीय सड़क क्षेत्र की मंजूरी को जुलाई 2019 में खारिज कर दिया था, जिसके बाद यह परियोजना रुक गई थी। उच्चतम न्यायालय ने अदालत के आदेश पर पिछले साल दिसंबर में रोक लगा दी थी, जिसके बाद निर्माण कार्य पुन: आरंभ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है