लाइव न्यूज़ :

मुंबई तटीय सड़क : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने टनल बोरिंग की शुरुआत की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई तटीय सड़क परियोजना के लिए सोमवार को ‘टनल बोरिंग मशीन’ (टीबीएम) की शुरुआत की। इसे भारत की सबसे बड़ी ‘टनल बोरिंग मशीन’ बताया जा रहा है।

टीबीएम करीब चार किलोमीटर लंबी सुरंग खोदेगी। यह सुरंग महत्वाकांक्षी तटीय सड़क परियोजना का हिस्सा है, जो मुंबई के पश्चिमी तट को कांदिवली दक्षिण से उत्तर की तरफ मरीन लाइन को जोड़ेगा।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरंग जून 2022 तक तैयार होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने ‘मावला’ की शुरुआत की, जो भारत में सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) है। यह विशाल टीबीएम मुंबई तटीय सड़क परियोजना के लिए सुरंग खोदने का काम करेगी। यह सड़क प्रियदर्शिनी पार्क से शुरू होकर प्रिंसेज स्ट्रीट फ्लाईओवर तक जाएगी।’’

सत्रहवीं सदी के मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों को ‘मावला’ के नाम से जाना जाता था।

टीबीएम की शुरुआत करते हुए ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में 1995 में शिवसेना-भाजपा की जब पहली सरकार बनी तो उसने नागरिकों की यातायात समस्याओं के समाधान के लिए मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनवाए।

उन्होंने कहा, ‘‘अब वे पुल भी अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। लेकिन तटीय सड़क उपयोगी साबित होगी क्योंकि उपनगरीय क्षेत्रों के लोग महानगर की यातायात का सामना किए बगैर दक्षिण मुंबई तक यात्रा कर सकेंगे।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि टीबीएम का व्यास 12.19 मीटर है जो ‘‘देश में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए