लाइव न्यूज़ :

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 3 की मौत, 34 घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2019 19:56 IST

सीएसटी के पास फुटओवर ब्रिज हादसा : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया। इस ब्रिज के गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए।

Open in App

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम(14 मार्च) को फुट ओवर ब्रिज गिरा।  फुट ओवर ब्रिज गिरने के कारण  से 3 लोगों की मौत हुई है। मुंबई पुलिस ने कहा, हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। ये फुट ओवर ब्रिज मुंबई के सीएसटी इलाके में स्थित था। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के उतरी इलाके में है। 

ये ब्रिज सीएसटी स्टेशन को प्लेटफार्म नंबर एक से जोड़ता था।  फुट ओवर ब्रिज का मलवा सड़क पर गिरा। प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है। खबर में अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार है। गुरुवार शाम(14 मार्च) मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया। इस ब्रिज के गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। इस हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने आमलोगों की मदद से लोगों को मलबे से निकालने के काम शुरू किया। 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ इलाके में काफी भीड़ थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ पुल के नीचे काफी गाड़ियां थी। ब्रिज का 60 प्रतिशत हिस्सा सड़क पर गिर गया था। 

पिछले साल 2018 में भी मुंबई के अंधेरी में गोखले ब्रिज टूटने की घटना हुई थी। जिसमें 5 लोग घायल हो गए थे। गोखले ब्रिज 70 से 80 साल पुराना ब्रिज था। 

टॅग्स :मुंबईब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया