लाइव न्यूज़ :

मुंबई: एएनसी ने 68.74 लाख रुपये की चरस बरामद की, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त मुंबई पुलिस के नारकोटिक्स रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 68.74 लाख रुपये की चरस रखने के आरोप में यहां चूनाभट्टी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार चौधरी (23) और मुकेश कुमार साहा (24) बिहार से संचालित एक अंतर राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं तथा मुंबई में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर, एएनसी वर्ली की इकाई ने चौधरी और साहा को गिरफ्तार किया जो चूनाभट्टी के वी एन पूरव मार्ग क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे।

एएनसी के दत्ता नलावडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.437किलो ग्राम चरस बरामद की जिसका मूल्य 68.74 लाख रुपये बताया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बिहार में अपने साथियों से मादक पदार्थ खरीदा था और मुंबई में अपने ग्राहकों को बेच रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय अदालत ने दोनों को 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं