लाइव न्यूज़ :

मुंबई: स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों और मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:25 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर मुंबई के कांदिवली में पुलिस ने फीस के मुद्दे पर बिना अनुमति के एक स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिये कुछ छात्रों के माता-पिता और मनसे पार्टी कार्यकर्ताओं के सहित 70 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के लिए उनके खिलाफ समता नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा,"मनसे कार्यकर्ता और छात्रों के अभिभावक लॉकडाउन के बीच फीस वसूलने जैसे कुछ मुद्दों पर कांदिवली स्थित स्कूल में इकट्ठे हुए। ये लोग बिना अनुमति के इकट्ठे हुए और नारे भी लगाए।”

उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को घर लौटने को कहा। बाद में एक मामला दर्ज किया गया।

उन पर भादसं की धारा 141, 147, 269 और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजू कास्बे ने बताया कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां