लाइव न्यूज़ :

मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में फिल्म निर्माण कंपनी के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, छह अगस्त पुलिस ने मुंबई में एक फिल्म निर्माण कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के अलावा पुलिस ने इस साल जून में हुई घटना के संबंध में कंपनी की भारत में प्रमुख के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जो एक महिला हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्सोवा की रहने वाली पीड़िता ने दो दिन पहले अंधेरी पश्चिम के अंबोली पुलिस थाने में संपर्क किया था और अग्रवाल एवं कंपनी की देश में प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आरोपी ने 18 जून को अंधेरी पश्चिम में लोटस बिजनेस पार्क स्थित कंपनी के कार्यालय के स्टोररूम में उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला से अपने कपड़े उतारने को कहा और धमकी दी कि अगर उसने उनके निर्देशों का पालन नहीं किया तो वह उसके परिवार के सदस्यों को बदनाम कर देगा।’’

अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (बी) 506, 34, के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों