लाइव न्यूज़ :

मुंबई : बीएमसी पर अपमानजनक ट्वीट को लेकर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल पुलिस ने मुंबई भाजपा के प्रवक्ता के खिलाफ स्थानीय निकाय के संबंध में अपमानजनक ट्वीट करने को लेकर मामला दर्ज किया है। प्रवक्ता ने कथित रूप से ट्वीट किया था कि बीएमसी एक जीवित व्यक्ति को शमशान ले गयी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित रूप से बदनामी करने और अफवाहें फैलाने को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

घाटकोपर निवासी सुरेश नखुआ ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें एक व्यक्ति को शवदाह गृह ले जाते हुए देखा जा सकता है।

नखुआ ने ट्वीट किया, ‘‘यह सदमा पहुंचाने वाली बात है। बीएमसी एक जीवित व्यक्ति को शवदाह गृह ले गयी है। मुझे लगता है कि संभवत: ‘महा वसूली अघाड़ी’ सरकार द्वारा शवदाह गृहों से ‘महा वसूली का लक्ष्य’ रखा गया होगा।’’

ट्वीट पर बीएमसी और राज्य सरकार दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पुलिस ने बताया कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनसे संपर्क करके कहा कि मुंबई में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और यह वीडियो किसी और जगह का है।

अधिकारी ने बताया कि नखुआ के खिलाफ भोईवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंन बताया कि नखुआ का बयान दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा नेता ने अपने ट्वीट के लिए ट्विटर पर माफी भी मांग ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह