लाइव न्यूज़ :

मुंबई: कंक्रीट के फर्श में गड्ढा होने से पानी में डूबी पूरी कार, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, 13 जून मुंबई के रिहायशी इलाके में खड़ी एक कार कंक्रीट के फर्श में गड्ढा होने से पानी में डूब गई, जिसका वीडियो रविवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि जिस जगह यह कार डूबी वह कुआं हुआ करता था, लेकिन आवासीय सोसाइटी ने सीमेंट कंक्रीट से कहीं-कहीं उसे ढक दिया।

पुलिस ने कहा कि घटना रविवार सुबह घाटकोपर पश्चिम की कामा लेन में एक राम निवास आवासीय सोसाइटी में हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा, ''आवासीय सोसाइटी ने एक कुएं को कंक्रीट सीमेंट से बंद कर रखा था और स्थानीय निवासी अपनी कारें खड़ी करने के लिये इस इलाके का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय पुलिस की एक टीम और ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा कार को बाहर निकाला। निवासियों की सुरक्षा के लिये घटनास्थल की घेराबंदी की गई है।''

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले आवासीय सोसाइटी ने आरसीसी का काम कर कुएं के आधे हिस्से को बंद कर दिया था और इसका इस्तेमाल वाहनों को खड़ा करने के लिये किया जाने लगा। बारिश के कारण एक हिस्सा गिर गया और वाहन डूब गया।

बीएमसी ने शहर में भारी बारिश के बाद हुई घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। शिवसेना शासित नगर निगम ने एक बयान में कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

नगर निगम ने कहा, ''इस सोसायटी के परिसर में एक कुआं है। आधे हिस्से को आरसीसी द्वारा कवर किया गया था। सोसायटी के निवासी अपनी कारों को उस क्षेत्र में पार्क करते थे। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि एक कार पानी में डूब गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?