लाइव न्यूज़ :

मुंबई को माया नगरी कहें या हादसों का शहर, जानिए इससे पहले कब-कब हुए हैं ऐसे हादसे

By भारती द्विवेदी | Updated: July 3, 2018 09:56 IST

मुंबई में फुट ओवर ब्रिज गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बारिश की वजह से कई बार ऐसे हादसे हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई: मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास 70-80  साल पुराना गोखले फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। माना जा रहा है कि ये हादसा मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हुआ है। इस हादसे में किसी भी तरह की जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बारिश की वजह से कई बार ऐसे हादसे हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कब-कब मुंबई को ऐसे हादसों का सामना करना पड़ा है। 

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, रेल सेवा रोकी गई

एलफिंस्टन ओवर ब्रिज हादसा

पिछले साल 29 सितंबर में मुंबई में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ था। परेल-एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज टूटने की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा जब हुआ था, उस समय भी मुंबई में भारी बारिश हो रही थी। लोग ब्रिज में खड़े होकर बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी ये अफवाह फैली कि पुल का एक हिस्सा टूट गया है, जिसके बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से जहां 23 लोगों की जान चली गई, वहीं 39 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे।

मुंबई-गोवा ब्रिज हादसा

ये भयानक हादसा अगस्त 2016 में हुआ था। महाराष्ट्र के महाड में बना 70 साल पुराना मुंबई-गोवा पुल भी भारी बारिश के कारण ही टूटा था। पुल टूटने की वजह से दो यात्री बस और कई गाड़ियां सावित्री नदी में बह गई थी। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की जान गई थी और 42 से अधिक लापता हुए थे।

मुंबई-मेट्रो हादसा

ये हादसा साल 2012 के सितंबर में मुंबई के अंधेरी के मारोल इलाके में हुई थी। मेट्रो ब्रिज के गिरने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। उस समय भी हादसे के पीछे बारिश को ही कारण बताया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि जब मजदूर ब्रिज पर स्लैब लगाने की कोशिश कर रहे थे, उस समय फिसलन की वजह से स्लैब नीचे गिर गया। 

मुंबई फुट ओवर ब्रिज हादसे का वीडियो:

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबईब्रिज हादसामुंबई ओवरब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है