मुंबई: बीएमसी ने नव वर्ष पर रेस्तरां से रात 11 बजे के बाद खाना आपूर्ति की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:45 IST2020-12-31T20:45:54+5:302020-12-31T20:45:54+5:30

Mumbai: BMC approves supply of food from the restaurant after 11 pm on New Year | मुंबई: बीएमसी ने नव वर्ष पर रेस्तरां से रात 11 बजे के बाद खाना आपूर्ति की मंजूरी दी

मुंबई: बीएमसी ने नव वर्ष पर रेस्तरां से रात 11 बजे के बाद खाना आपूर्ति की मंजूरी दी

मुंबई, 31 दिसंबर नए साल की पूर्व संध्या पर घर पर पार्टी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रात 11 बजे के बाद रेस्तरां से भोजन आपूर्ति की अनुमति दे दी है ।

नगर निकाय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से यह घोषणा की।

बीएमसी ने ट्वीट किया, ''पार्टी बंद मत करो मुंबई,बस 11 बजे के बाद घर के अंदर रहो! रेस्तराओं को 11:00 बजे के बाद भी शहर में घर पर खाना पहुंचाने की इजाजत दी गई है।”

नगर निकाय ने आगे कहा कि नए साल में मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 रोकथाम मानदंडों का पालन करना होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाते हुए रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है।

रात 11 बजे के बाद किसी भी होटल, बार, पब, रेस्टोरेंट में पार्टियां नहीं चलने दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: BMC approves supply of food from the restaurant after 11 pm on New Year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे