लाइव न्यूज़ :

हिंदुओं पर हमलों को लेकर मुंबई भाजपा ने बांग्लादेश के उप उच्चायोग को ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:13 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने बुधवार को बांग्लादेश के उप उच्चायोग के कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों को उत्प्रेरित करने के लिए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

लोढ़ा के साथ स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के नेता धनंजय पंडित और अन्य लोग थे।

लोढ़ा ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों के बारे में जानने के बाद यहां के हिंदू आहत महसूस करते हैं। यह मुख्य रूप से घरेलू आतंकवादी संगठनों के कारण हो रहा है। वे अफवाहें फैला रहे हैं और हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार को ऐसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि ने कहा कि भारत के बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन हिंदुओं के इस तरह के उत्पीड़न का मतलब इन संबंधों का अंत होगा।

उन्होंने कहा, ''भारत में हिंदू संत बांग्लादेश में हिंदुओं पर इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया