लाइव न्यूज़ :

मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद, कर्नाटक जा रहे करीब 2000 वाहन फंसे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:50 IST

Open in App

पुणे, 25 जुलाई मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग रविवार को तीसरे दिन भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहा, क्योंकि महाराष्ट्र के बारिश से प्रभावित कोल्हापुर जिले के शिरोली गांव के पास इसका एक हिस्सा जलमग्न रहा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस ने कहा कि नतीजतन, ट्रकों सहित कर्नाटक जाने वाले लगभग 2,000 वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

जिले में लगातार बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने के चलते राजमार्ग का एक हिस्सा जलमग्न हो जाने के बाद शुक्रवार से यह यातायात के लिए बंद है।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने कहा, ‘‘शिरोली गांव के पास वाहनों की आवाजाही के लिए शिरोली के पास का रास्ता बंद है, क्योंकि वहां पास का पुल जलमग्न है।’’

उन्होंने कहा कि अगर कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जल स्तर और नीचे जाता है, तो राजमार्ग के उस हिस्से में पानी घटने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम जिले में इस राजमार्ग का हिस्सा भी जलमग्न है

बालकावड़े ने कहा कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से फंसे हुए लोगों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि राजाराम वियर में पंचगंगा नदी का जलस्तर कम होकर 50.7 फुट पर आ गया है लेकिन यह अभी भी 43 फुट के खतरे के निशान से ऊपर है।

सेना ने सांगली, कोहलापुर और रत्नागिरि जिलों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि नागरिक प्रशासन के सहयोग से बाढ़ राहत टुकड़ियों ने कोल्हापुर के बस्तवाड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 80 से अधिक फंसे हुए स्थानीय लोगों को निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया