इन आठ महिला पुलिस कर्मियों ने मुंबई को बनाया नंबर-1, जानें पूरा मामला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 3, 2018 04:05 IST2018-04-03T04:03:35+5:302018-04-03T04:05:31+5:30

मुंबई, भारत का पहला शहर जहां आठ थानों का कार्यभार संभाल रही हैं महिलाएं।

Mumbai becomes first Indian city with 8 women police station in-charge | इन आठ महिला पुलिस कर्मियों ने मुंबई को बनाया नंबर-1, जानें पूरा मामला

इन आठ महिला पुलिस कर्मियों ने मुंबई को बनाया नंबर-1, जानें पूरा मामला

मुंबई, 3 अप्रैलः भारत  की वित्तीय राजधानी मुंबई के सिर एक और ताज जड़ी है। इस बार की उपलब्धि महिला पुलिस कर्मियों की वजह से हासिल हुई है। दरअसल, मुंबई भारत का पहला ऐसा शहर बना जहां आठ थाना इंचार्ज महिलाएँ हैं। मुंबई पुलिस इस बात को लेकर काफी उत्साहित है। उसे भरोसा है कि महिला थाना इंचार्ज की संख्या आगे और बढ़ सकती है। ऐसे समय में जब महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं मुंबई पुलिस का यह कदम सराहनीय है। मुंबई पुलिस ने इस उपलब्धि को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'देश का पहला शहर जहां आठ पुलिस स्टेशन की इंचार्ज महिलाएँ हैं। जो रोजाना मुस्कान के साथ अच्छाई की रक्षा कर रही हैं और बुराई को खत्म कर रही हैं।'


इन आठ महिला थाना इंचार्ज के नाम इस प्रकार हैं-

S.N.In-Charge NamePolice Station
1.अल्का मांडवेएयरफोर्स पुलिस स्टेशन
2.रश्मि जाधवकफ परेड पुलिस स्टेशन
3.मृदुला लडसिओन पुलिस स्टेशन
4.लता शिरहटसहर पुलिस स्टेशन
5.ज्योत्सना रसमवेनराई पुलिस स्टेशन
6.रोहिनी कालेपंतनगर पुलिस स्टेशन
7.विद्या लक्ष्मीआरे पुलिस स्टेशन
8.कल्पना गडेकरबीकेसी पुलिस स्टेशन

Web Title: Mumbai becomes first Indian city with 8 women police station in-charge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई