लाइव न्यूज़ :

मुंबई के बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर युसूफ लकड़ावाला को ईडी ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:04 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई खंडाला में एक महंगी जमीन की खरीद के लिए कथित रूप से जाली कागजात बनाने से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मुंबई स्थित बिल्डर और फिल्मों फाइनेंसर युसूफ एम लकड़ावाला को गिरफ्तार कर लिया।

ईडी की ओर से बताया गया कि लकड़ावाला को धन शोधन कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने आरोपी को दो जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

पुणे जिले की मावल तहसील के अंतर्गत खंडाला में 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के फर्जी कागजात बनाने और धोखाधड़ी के संबंध में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर 76 वर्षीय लकड़ावाला तथा अन्य के विरुद्ध ईडी ने मामला दर्ज किया है।

उक्त 4.4 एकड़ भूमि तत्कालीन हैदराबाद के नवाब जंग बहादुर के परिवार की बताई जाती है।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि लकड़ावाला ने कथित रूप से कुछ सरकारी अधिकारियों तथा अन्य के साथ मिलकर इस भूमि के फर्जी कागजात बनवाए जिसमें यह लिखा था कि जमीन लकड़ावाला के पिता ने 1949 में खरीदी थी और बाद में उसे उपहार में दी थी।

ईडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जांच में पता चला कि लकड़ावाला ने बहुत सी फर्जी कंपनियां बनाई हैं।

एजेंसी ने कहा, “इन कंपनियों के बैंक खातों से ज्ञात हुआ कि यह कोई लाभ का व्यवसाय नहीं कर रही थीं फिर भी इन शेल कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता