लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के मामले में मुंबई के बार पर छापा, 10 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:31 IST

Open in App

मुंबई, छह अगस्त पुलिस ने मुंबई के उपनगर मलाड में कोरोना वायरस संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर एक बार पर छापा मारा और कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एस वी रोड पर स्थित बार पर छापा मारा गया। अभियान के दौरान चार महिला कर्मियों को भी वहां से निकाला गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा पाया गया कि बार ने राज्य सरकार और स्थानीय नगर निकाय द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर की अगुवाई में एक दल ने छापा मारा।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां मौजूद कम से कम 10 पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया गया और चार महिलाओं को वहां से निकाला गया।’’

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह