लाइव न्यूज़ :

मुंबई की रिहायशी इमारत में भीषण आग, दहशत में 19वीं मंजिल से गिरकर एक शख्स की मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2021 14:26 IST

मुंबई के करी रोड पर स्थित ‘वन अविघ्ना पार्क’ इमारत की 19वीं मंजिल पर आग लगने की घटना शुक्रवार दोपहर से कुछ देर पहले हुई। एक शख्स की मौत की भी खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में 60 मंजिला इमारत में आग, लालबाग इलाके में है बिल्डिंग।दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, बचाव कार्य जारी।आग से बचने की कोशिश में बालकनी से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई है।

मुंबईमुंबई में शुक्रवार को 60 मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। यह रिहायशी इमारत मुंबई के लोअर परेल इलाके में है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है।

न्यूजी एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारी ने बताया कि करी रोड पर स्थित ‘वन अविघ्ना पार्क’ इमारत की 19वीं मंजिल पर दोपहर से कुछ देर पहले आग लग गई। तलाश और बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 

 

19 फ्लोर से गिरकर शख्स की मौत

सामने आई जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में आग लगने के बाद शख्स की मौत इसके 19वें फ्लोर से गिरने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि शख्स जान बचाने के लिए बलकनी से लटक गया था।

हालांकि उसका संतुलन बिगड़ गया और 19वीं मंजिल से वह गिर गया। मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है। अधिकारियों के अनुसार बिल्डिंग की 19वें फ्लोर पर आग लगी और इसे लेवल-4 का बताया जा रहा है।

घटना के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा, 'आग एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। नई बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम के काम नहीं करने को लेकर प्रबंधन को सजा मिलेगी। निवासियों ने बिल्डर पर आरोप लगाया कि वह सोसायटी को चार्ज नहीं सौंप रहा है क्योंकि वह यहां अवैध निर्माण कर रहा है।'

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार म्यूनिसिपल कमिश्नर आईएस चहल ने कहा है कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, '19वीं और 20वीं मंजिल पर 19 लोगों ने खुद को अपने घरों में बंद कर लिया था। एक डिप्टी चीफ अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल कर्मियों की एक टीम सीढ़ियों से इन घरों में गई और उन्हें बचाने में कामयाब रही।'

टॅग्स :मुंबईआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे