लाइव न्यूज़ :

मुंबई : पासपोर्ट रैकेट मामले में एटीएस ने बांग्लादेशी नागरिकों समेत आठ को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 17:27 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए कथित तौर पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बांग्लादेशी नागरिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एटीएस की कालाचौकी इकाई को नवंबर में गुप्त जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश का नागरिक अकरम खान (28) मुंबई में अवैध तरीके से रह रहा है और अपने देश के लोगों को भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में मदद कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उसे सेवरी से गिरफ्तार किया गया। उसका असली नाम अकरम नूर अलाउद्दीन नबी शेख है और बांग्लादेश के नोआखाली जिले का रहनेवाला है। वडाला और मुम्ब्रा के दो लोगों ने उसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट हासिल करने और अवैध तरीके से भारत में रहने में मदद की।

अधिकारियों ने बताया कि मुम्ब्रा के राफिक सैय्यद से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वह 2013 से ही अवैध आव्रजकों को भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराने के अपराध में शामिल है और ऐसा संभव है कि उसने अब तक कम से कम 85 बांग्लादेश नागरिकों की मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल