लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rains: बारिश के चलते नासिक में 5 अगस्त को सभी स्कूल बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 16:52 IST

Mumbai Rains Update and weather forecast: मुंबई और आसपास के उपनगरों में शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश शनिवार को जारी रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है.

Open in App

मुंबई और आसपास के उपनगरों में शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश शनिवार को जारी रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है. देश की आर्थिक राजधानी जलभराव के कारण बेहाल है. रेल पटरियों पर जलजमाव ने उपनगरीय ट्रेन सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया है. सड़कें लबालब भर गई हैं और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. हाई टाइड और जलस्तर बढ़ने से लोकल की सबअर्बन सेवाओं कुर्ला-सायन फास्ट लाइन और कुर्ला-चूनाभट्टी हार्बर लाइन के बीच रोक दी गई हैं. 

मुंबई शहर में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई है तथा तीन लापता हैं. एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. नवी मुंबई के खारघर की पांडवकड़ा पहाडि़यों में ड्राइविंग रेंज के नजदीक झरने में शनिवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचीं चार लड़कियां बह गईं. जानिए मुंबई की मूसलाधार बारिश से जुड़े हुए सभी अपडेट्स...

 

04 Aug, 19 04:52 PM

बारिश के चलते नासिक में 5 अगस्त को सभी स्कूल बंद

04 Aug, 19 02:52 PM

एनडीआरएफ की टीम ने गाय को बचाया

04 Aug, 19 11:53 AM

मुंबई के गोरेगांव इलाके में भूस्खलन से चार लोग घायल।

मुंबई के गोरेगांव इलाके में भूस्खलन से चार लोग घायल। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

04 Aug, 19 11:24 AM

मुंबई में बारिश जारी, वकोला इलाके में जलभराव का दृश्य

04 Aug, 19 08:25 AM

लगातार बारिश से सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

04 Aug, 19 08:24 AM

सियोन से कुर्ला के बीच रेल सेवा ठप्प

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि सभी चार लाइनों में सियोन और कुर्ला के बीच रेल सेवा रोक दी गई है।

टॅग्स :मुंबई बारिशमहाराष्ट्रमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी