लाइव न्यूज़ :

मुंबई एएनसी ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 00:20 IST

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर मुंबई में 30 जून को मादक प्रदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) की बांद्रा इकाई द्वारा चलाये गए अभियान में बड़ी मात्रा में हेरोइन और मेफेड्रोन जब्त किये जाने से संबंधित एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शोएब अयूब सिकरवा को मध्यप्रदेश के श्यामगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की इकाई एएनसी ने 30 जून को बड़ी मात्रा में हेरोइन और मेफेड्रोन बरामद किया था।

उन्होंने कहा कि संजीब सरकार उर्फ राजा सरकार (39) और सलीम अकबर खान (41) को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 3.24 करोड़ रुपये की हेरोइन तथा 2.20 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन (नशीली दवा) बरामद की गई थी।

एएनसी के उपायुक्त दाता नलावडे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सिकरवा और उसके पिता को गिरफ्तार किया । उन्होंने कहा कि यह दोनों सरकार के जरिये मुंबई में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे और श्यामगढ़ इनकी गतिविधियों का केंद्र था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?