लाइव न्यूज़ :

मुंबई: कथित मनसे कार्यकर्ताओं ने अमेजन गोदाम में की तोड़फोड़

By भाषा | Updated: December 26, 2020 01:12 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कथित कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर में मुंबई के अंधेरी के मरोल में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के एक गोदाम में तोड़-फोड़ की। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना अपराह्न करीब 1.45 बजे हुई।

मनसे अमेजन के पोस्टरों पर मराठी भाषा नहीं होने के साथ ही उसके ऐप पर मराठी भाषा का विकल्प नहीं होने को लेकर कंपनी पर निशाना साध रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमले में एक एलईडी टीवी, कांच का सामान, लैपटॉप, प्रिंटर आदि क्षतिग्रस्त हो गए।’’

उन्होंने कहा कि साकीनाका पुलिस थाने में कम से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

ई-कॉमर्स कंपनी ने इससे पहले शहर की डिंडोशी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे को नोटिस जारी करके पांच जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा