लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर 20 अक्टूबर से बहाल होगा परिचालन

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:45 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) की ओर से सोमवार को कहा गया कि उसका घरेलू यात्री टर्मिनल टी1 20 अक्टूबर को आधी रात से पुनः खोला जाएगा। निजी हवाई अड्डा संचालक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गोएयर, एयर एशिया इंडिया, स्टार एयर और ट्रू जेट, 20 अक्टूबर आधी रात से टर्मिनल टी1 से अपनी सभी घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करेंगे।

हालांकि, इंडिगो की कुछ उड़ानें 31 अक्टूबर से बहाल होंगी और ज्यादातर उड़ानें टी2 से परिचालित होंगी तथा बेस उड़ानें टी1 से परिचालित होंगी। देश में कोरोना वायरस जनित महामारी की दूसरी लहर के बाद अप्रैल के मध्य में मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने टी1 से उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी थीं और सभी सेवाएं टी2 से परिचालित हो रही थीं।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान और हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के चलते सीएसएमआईए टी1 पर 20 अक्टूबर से घरेलू उड़ान सेवाएं बहाल कर रहा है। टी1 पर प्रतिदिन लगभग 156 उड़ानें परिचालित होंगी जबकि टी2 पर 396 उड़ानों का परिचालन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता