चक्रवात 'तौकते' की चेतावनी के कारण मुंबई हवाईअड्डा सुबह 11 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 11:06 IST2021-05-17T10:34:52+5:302021-05-17T11:06:10+5:30

Mumbai airport will remain closed from 11 am to 2 pm due to storm warning | चक्रवात 'तौकते' की चेतावनी के कारण मुंबई हवाईअड्डा सुबह 11 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा

चक्रवात 'तौकते' की चेतावनी के कारण मुंबई हवाईअड्डा सुबह 11 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा

Highlightsसुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निलंबित रहेगा20 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है तूफान

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर संचालन तूफान की चेतावनी के चलते सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निलंबित रहेगा।

सीएसएमआईए ने एक अधिसूचना में बताया, ‘‘मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।’’

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने बताया कि पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'ताउते' पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai airport will remain closed from 11 am to 2 pm due to storm warning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे