लाइव न्यूज़ :

मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल : 970 टन के बॉक्स गर्डर की ढलाई की शुरुआत

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:39 IST

Open in App

नवसारी, एक नवंबर आमतौर पर ‘बुलेट ट्रेन’ कहे जाने वाले अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘फुल स्पैन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट’ (पीएससी) बॉक्स गर्डर की ढलाई की शुरुआत सोमवार को की गई। इस मौके पर रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश भी मौजूद थीं।

उन्होंने कहा कि सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के बीच बुलेट ट्रेन का पहला परीक्षण जुलाई 2026 तक होने की उम्मीद है।

परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने कहा कि गर्डर की ढलाई सोमवार को यहां नस्लीपुर गांव के पास एक ढलाई केंद्र में शुरू की गई थी, और यह हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए बनाया जा रहा दूसरा पीएससी बॉक्स गर्डर है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक इस तरह के पहले पूर्ण स्पैन गर्डर का निर्माण चार दिन पहले आनंद जिले के एक ढलाई केंद्र में किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया कि 40 मीटर स्पैन के बॉक्स गर्डर का वजन लगभग 970 टन होगा। 40 मीटर के स्पैन गर्डर की ढलाई बिना किसी जोड़ के की जा रही है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीएससी बॉक्स गर्डर देश में निर्माण उद्योग में सबसे भारी होगा और इसमें 390 घनमीटर कंक्रीट और 42 टन स्टील का इस्तेमाल किया जाएगा।

जरदोश ने यहां संवाददाताओं को बताया, “यह पहला मौका है जब देश में इतने बड़े गर्डर की ढलाई की जा रही है। मुझे खुशी है कि एलएंडटी इसके लिए स्थानीय रूप से निर्मित सामग्री और प्रौद्योगिकी को शामिल कर रही है। हमें उम्मीद है कि जुलाई 2026 तक सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के बीच बुलेट ट्रेन का पहला परीक्षण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान