लाइव न्यूज़ :

मुंबई : आप के नेता ने कंगना को उनकी ‘भीख’ टिप्पणी पर कानूनी नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) की मुंबई इकाई के एक पदाधिकारी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को उनकी हालिया टिप्पणी पर कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें उन्होंने भारत की स्वतंत्रता को ‘‘भीख’’ बताया था।

आप की मुंबई इकाई के संयुक्त सचिव और स्वतंत्रता सेनानी के बेटे काशीनाथ कालमंदरगा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने रनौत को नोटिस भेजा है। कालमंदरगा ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे पिता विट्ठलराव कालमंदरगा स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने दमनकारी ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम में समर्पित कर दिया। यह घृणित बयान (रनौत द्वारा) भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष और उसके सम्मानित नेताओं को अपमानित और बदनाम करने वाला है।’’

कालमंदरगा ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) को एक पत्र भेजा है, जिसमें उनसे उनके (रनौत के) नागरिक सम्मान को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से आवेदन करने का अनुरोध किया गया है।’’

हाल में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित रनौत पिछले हफ्ते अपनी उन टिप्पणियों के लिए विवादों में घिर गईं कि भारत को 2014 में ‘‘असली आजादी’’ मिली, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी और 1947 में देश की स्वतंत्रता को ‘‘भीख’’ बताया था।

पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने मुंबई पुलिस को एक आवेदन दिया था, जिसमें रनौत के खिलाफ ‘‘राजद्रोह वाले और भड़काऊ बयानों’’ के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र