लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः मुंबई मैराथन में दौड़ते समय कार्डियक अरेस्ट से 64 साल के बुजुर्ग की मौत, सात लोगों को आया हार्ट अटैक

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 19, 2020 12:24 IST

बॉम्बे हॉस्पिटल के पीआरओ ने बताया, '64 वर्षीय गजानन मलजलकर की आज सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।'

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार (19 जनवरी) को मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।मैराथन के दौरान सात लोगों को दौरा पड़ा है, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार (19 जनवरी) को मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, मैराथन के दौरान सात लोगों को दौरा पड़ा है, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुबंई मैराथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रवाना किया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हॉस्पिटल के पीआरओ ने बताया, '64 वर्षीय गजानन मलजलकर की आज सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज दौड़ के दौरान कुल 7 लोगों को दिल का दौरा पड़ा। सभी लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।'

सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई मैराथन के 17वें संस्करण के ड्रीम रन को हरी झंडी दिखाई। अभिनेता राहुल बोस भी ड्रीम रन में भाग लिया। रन के दौरान गीतकार गुलज़ार भी बच्चों के साथ मौजूद थे। बता दें, सेना के श्रीनि बुगाथा को टाटा मुंबई मैराथन में भारतीय पुरुष दल की जबकि सुधा सिंह महिला दल की अगुवाई की। बुगाथा ने पिछले दो महीनों में दिल्ली हाफ मैराथन और कोलकाता 25 किमी दौड़ जीती थी। 

इधर, सात बार की ओलंपिक पदक विजेता और नौ बार की विश्व चैम्पियन अमेरिकी जिमनास्ट शैनोन मिलर को 17वीं टाटा मुंबई मैराथन का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत चुना गया था। अमेरिका की 42 वर्षीय जिमनास्ट को ‘अमेरिकी ओलंपिक हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली पहली महिला एथलीट हैं। 

उन्होंने 1992 ओलंपिक में पांच पदक (दो रजत, तीन कांस्य) जीते थे जो अमेरिकी एथलीट द्वारा किसी भी खेल में सबसे ज्यादा हासिल किये गये पदक हैं। वह पहली अमेरिकी जिमनास्ट हैं जिन्होंने दो विश्व आल राउंड खिताब जीते हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों