मुंबई: विदेश से लौटे 503 और यात्रियों को पृथक-वास में भेज गया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 01:51 IST2021-01-05T01:51:18+5:302021-01-05T01:51:18+5:30

Mumbai: 503 more passengers returned from overseas were sent to separate residences | मुंबई: विदेश से लौटे 503 और यात्रियों को पृथक-वास में भेज गया

मुंबई: विदेश से लौटे 503 और यात्रियों को पृथक-वास में भेज गया

मुंबई, चार जनवरी यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण अफ्रीका से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे लगभग 1,100 यात्रियों में से 503 यात्रियों को ब्रिटेन में सामने आये नये कोविड-19 के मद्देनजर तैयार नियमावली के तहत पृथक-वास में भेज दिया गया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएसमी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार को यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण अफ्रीका से 15 उड़ानों से कुल 1,099 यात्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें से 503 यात्रियों को शहर में नगर निगम के विभिन्न केन्द्रों (होटलों) में पृथक वास में जबकि 538 को दूसरे राज्यों में भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि 58 यात्रियों को अनिवार्य पृथक-वास नियमों से छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: 503 more passengers returned from overseas were sent to separate residences

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे