लाइव न्यूज़ :

हाथों पर लगा था कोरोना वाला 'होम क्वारंटाइन' का ठप्पा, लेकिन सरेआम 4 यात्री कर रहे थे ट्रेन में सफर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 18, 2020 19:28 IST

भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 151 हुई (इसमें 25 विदेशी भी शामिल हैं)। जिसमें महाराष्ट्र में 42 लोग हैं। महाराष्ट्र भारत का सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित राज्य है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन से उतारने के बाद चारों शख्स को पालघर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुणे में आज एक 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र अपने हाथों पर ‘होम क्वारंटाइन’ का ठप्पा लगाए जर्मनी से लौटे चार यात्रियों को बुधवार (18 मार्च) को मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर पालघर स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतार दिया गया। पश्चिमी रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि टिकट परीक्षक और सह-यात्रियों ने उनके हाथों पर मुहर देखने के बाद इसकी सूचना दी तो पालघर स्टेशन पर 12216 गरबरीथ के कोच संख्या जी 4 और जी 5 से चार यात्रियों को उतार दिया गया, जब।

चारों यात्री जर्मनी से आए थे और गुजरात जा रहे थे

 प्रवक्ता ने कहा, वे जर्मनी से आए हूए हैं और सूरत जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि चारों यात्रियों की मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच की गई थी, जहां उन्हें कोरोना वायरस संक्रमित नहीं पाया गया था। उन्हें 14 दिनों के होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई थी, जो उनके हाथों पर लगे मोहर से पता चलता है। 

उन्होंने बताया कि ट्रेन से उतारने के बाद उन्हें पालघर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टर और स्थानीय अधिकारियों ने उनकी जाँच की और बाद में उन्हें सड़क मार्ग से आगे जाने दिया गया।’’ 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले हुए 42

पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 42 हो गए हैं। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी