लाइव न्यूज़ :

मुंबई: धारावी में कोविड-19 के 3 नए मामले आए सामने, मलिन बस्ती में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

By भाषा | Updated: April 8, 2020 22:01 IST

धारावी के मुकुंद नगर इलाके में 25 वर्षीय शख्स, धानवाडा चॉल का 35 वर्षीय शख्स और मुस्लिम नगर की 60 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं।घनी आबादी वाली मलिन बस्ती में संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है।

मुंबई। मुंबई के धारावी इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं जिससे घनी आबादी वाली इस मलिन बस्ती में संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में मुकुंद नगर इलाके का 25 वर्षीय शख्स और धानवाडा चॉल का 35 वर्षीय शख्स शामिल है, जबकि तीसरी संक्रमित 60 वर्षीय महिला है जो मुस्लिम नगर की रहने वाली है। 

उन्होंने बताया कि मुकुंद नगर इलाके का मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 49 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आया था और उसे पृथक केंद्र में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुस्लिम नगर में रहने वाली 60 वर्षीय महिला केईएम अस्पताल में सफाई का काम करती है। बुधवार दोपहर को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ धारावी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इनमें 56 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है जिसकी सायन अस्पताल में मौत हो गई थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘धानवाडा चॉल में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम चल रहा है।’’ अधिकारी ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत इन इलाकों को सील करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धरावी एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है जिसमें एक छोटे से इलाके में 15 लाख लोग रहते हैं और मुंबई के सबसे घने बसे इलाकों में एक है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग