लाइव न्यूज़ :

मुंबईः चेंबूर की 16 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर काबू, हादसे में चार बुजुर्गों समेत पांच लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2018 01:25 IST

इससे पहले भी हाल में मुंबई में आग की ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसमें शुरुआती खबरों में आग को सामान्य बताया गया था लेकिन आग बुझने के बाद कई लोगों की मौत की खबर आई थी।

Open in App

मुंबई के चेंबूर इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां तैनात हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय इलाके तिलक नगर में स्थित 16 मंजिला भवन में आग लगी है। मुंबई दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा, दमकल विभाग को शाम सात बजकर इक्यावन मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत हमारा अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस मौके पर रवाना हो गए।उन्होंने बताया कि तिलक नगर में गणेश गार्डन के पास संग्राम सोसायटी (जी+16) के 10वें फ्लोर पर आग लगी है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने फ्लोर से छह लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पड़ोस के राजवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निकाय द्वारा संचालित अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई।

घायल हुए दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। घायलों में एक दमकलकर्मी भी है। स्थानीय निकाय ने मृतकों की पहचान सुनिता जोशी (72), भालचन्द्र जोशी (72), सुमन श्रीनिवास जोशी (83), सरला सुरेश गंगर (52) और लक्ष्मीबेन प्रमजी गंगर (83) के रूप में की है।सुनिता जोशी विखरोली के थाना प्रभारी संजय जोशी की मां हैं। घायलों की पहचान श्रीनिवास जोशी (86) और दमकलकर्मी छगन सिंह (28) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। आगे लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 इससे पहले भी हाल में मुंबई में आग की ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसमें शुरुआती खबरों में आग को सामान्य बताया गया था लेकिन आग बुझने के बाद कई लोगों की मौत की खबर आई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए