लाइव न्यूज़ :

मुंबई का 26/ 11 आतंकवादी हमला : बॉलीवुड ने शहीदों, मृतकों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर अभिनेता अक्षय कुमार, निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेत्री सारा खान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड हस्तियों ने हमलों के शहीदों और जान गंवाने वाले आम नागरिकों को याद करने और शोक जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने समाचार-पत्र इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे एक लेख में कहा कि हर साल जब वह इस दिन को याद करते है तो उन्हें पता चलता है कि जीवित रहने की शक्ति मानवता की शक्ति से जुड़ी हुई है, "हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता से जुड़ी है कि हम आतंकवादियों को परिभाषित नहीं करने देंगे कि हम कैसे बनेंगे।”

अक्षय कुमार ने मुंबई आतंकवादी हमलों को "भयानक" बताया और देश और इसके लोगों को सुरक्षित रखने में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “भयानक मुंबई आतंकवादी हमले को 13 साल हो चुके हैं। उन सभी को याद करते हुए जिन्होंने अपनी जान और अपनों को खोया। हमारे शहर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।”

पुलिसकर्मियों पर बनी कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए मुंबई पुलिस और उसके कर्मियों के जज्बे की सराहना की।

उन्होंने कहा, “मुंबई पुलिस, हम हमेशा आपके अडिग जज्बे को अपने दिलों में संजोकर रहेंगे। उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।”

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ताजमहल होटल की एक तस्वीर पोस्ट की, जो 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाई गई जगहों में से एक है।

अभिनेत्री ने लिखा, "शहीदों को याद किया जाएगा।"

अभिनेता अभिषेक बच्चन, रणवीर शौरी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, ऋचा चड्ढा और फिल्मकार ओनीर ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता