लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर शहरों में शामिल हुआ मुंबई, जानें मिला कौन सा स्थान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2018 21:49 IST

भारत  की आर्थिक राजधानी मुंबई को सपनों पूरे करना वाला शहर कहा जाता है। अब मुंबई के नाम एक और कारनामा हाथ लग गया।

Open in App

भारत  की आर्थिक राजधानी मुंबई को सपनों पूरे करना वाला शहर कहा जाता है। अब मुंबई के नाम एक और कारनामा हाथ लग गया। दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से मुंबई एक है। मुंबई दुनिया के 15 धनाढ्य शहरों में शामिल हो गई है। मुंबई की कुल वेल्थ 950 बिलियन डॉलर (करीब 61 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। यह खुलासा  न्यू वर्ल्ड वेल्थ की हाल ही में जारी रिपोर्ट में हुआ है। 

वहीं, न्यू वर्ल्ड हेल्थ नाम के रिपोर्ट में न्यू यॉर्क शहर को पहला स्थान मिला हैदुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट में 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 193 लाख करोड़ रुपये) की वेल्थ के साथ न्यू यॉर्क पहले नंबर पर है।  मुंबई अमीरों की इस लिस्ट में 12वें नंबर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक किसी शहर की कुल वेल्थ में वहां रहने वाले लोगों की निजी तौर पर जुटाई गई कमाई शामिल की गई है। इसमें किसी भी सरकार के फंड को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई में कुल 28 अरबपति रहते हैं। 

मुंबई भारत का आर्थिक केंद्र है। इसके साथ ही यहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी है जो दुनिया का 12वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। शहर में फाइनेंशल सर्विसेज, रियल एस्टेट और मीडिया इंडस्ट्रीज हैं।' 

बाकी टॉप अमीर देश

न्यूयार्क के बाद दूसरा स्थान लंदन का है और उसके बाद जापान की राजधानी तोक्यो है। चौथे स्थान पर अमेरिका का सैन फ्रैंसिस्को बे एरिया है। इसके अलावा लिस्ट में चीन की राजधानी पेईचिंग, शंघाई, लॉस एंजेल्स, हॉन्ग कॉन्ग, सिडनी, सिंगापुर और शिकागो भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। टॉप 15 शहरों में वेल्थ की लिस्ट में पिछले 10 सालों में सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहरों में सैन फ्रांसिस्को, पेईचिंग, शंघाई, मुंबई और सिडनी हैं। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया