लाइव न्यूज़ :

वित्त संबंधी साइबर अपराध से निपटने में जुटी बेंगलुरु पुलिस की बहु-अनुशासनात्क टीम

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:46 IST

Open in App

(के जे बेन्निचान)

मुंबई, दो अगस्त वित्त संबंधी साइबर अपराधों के मामलों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमल पंत के नेतृत्व में बेंगलुरु पुलिस बहु-अनुशासनात्मक टीम के तहत केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थानों और न्यायपालिका कर्मियों को एक मंच पर लायी है।

इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए यह एक पायलट परियोजना है जिसके तहत शिकायत दर्ज कराने के लिए एक नंबर मुहैया कराया जाने के साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के वास्ते सीआईआर (साइबर-अपराध सूचना रिपोर्ट) की अवधारणा को अपनाया गया है।

पंत द्वारा की गयी निजी पहल ''साइबर अपराध प्रतिक्रिया रूपरेखा'' की शुरुआत अप्रैल में की गयी थी और बेंगलुरु शहर में जुलाई अंत तक वित्तीय साइबर अपराध के केवल 4,927 मामले सामने आए जोकि पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम रहे।

इस पहल के तहत शिकायतों को बहु-अनुशासनात्मक टीम द्वारा निपटाया जाता है जिसमें पुलिस, बैंककर्मी, न्यायपालिका के कर्मी और भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी शामिल होते हैं।

पंत ने पीटीआई-भाषा को बेंगलुरु से फोन पर बताया, '' इसकी शुरुआत के समय हमने एक बहु-अनुशासनात्मक टीम गठित की जोकि पूर्व की तरह प्राथमिकी नहीं बल्कि सीआईआर दर्ज करती है जिसके जरिए पीड़ित एक खास नंबर पर कॉल करके कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।''

उन्होंने कहा कि इस टीम में बैंकों के लिए एक ऐसा नोडल अधिकारी भी शामिल है जिसको किसी भी बैंक के खाते को सीज करने के अधिकार दिये गये हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा, '' ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 30 सेकेंड में कॉल उठाना पड़ता है और शिकायत को तत्काल उस थाने को भेजना होता है जहां कथित अपराध हुआ है।''

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की पुलिस प्रक्रिया के मुकाबले सीआईआर एक बेहद आसान प्रक्रिया है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति 112 पर कॉल कर सकता है जिसे साइबर अपराध प्रतिक्रिया इकाई को भेज दिया जाता है और कॉल करने वाले की शिकायत सीआरआई के तहत दर्ज कर ली जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर