लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार: बांध की मजबूती के लिए पेड़ काटने की मंजूरी पर स्टालिन ने केरल को शुक्रिया कहा

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:37 IST

Open in App

चेन्नई, छह नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को केरल के अपने समकक्ष पिनाराई विजयन को मुल्लापेरियार जलाशय में छोटे बांध के नीचे के 15 पेड़ों को काटने के लिए ‘‘अनुमति देने’’ के लिए धन्यवाद दिया।

स्टालिन ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया है कि मुल्लापेरियार के छोटे बांध के नीचे के 15 पेड़ों को काटने की अनुमति केरल के वन विभाग द्वारा दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बांध को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण था और यह अनुमति हमें इन संरचनाओं को मजबूत करने के लिए कदम उठाने में सक्षम बनाएगी। मेरी सरकार और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लोगों की ओर से मैं आपको (विजयन) और केरल सरकार को इस अनुमति के लिए धन्यवाद देता हूं। यह दोनों राज्यों के लोगों को लाभान्वित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे राज्यों के बीच सहयोग की यह भावना जारी रहेगी।’’

स्टालिन ने केरल के मुख्यमंत्री से तमिलनाडु के अन्य महत्वपूर्ण अनुरोधों को मंजूरी देने में तेजी लाने का अनुरोध किया। इनमें वंडी पेरियार और पेरियार बांध स्थल के बीच सड़क की मरम्मत और आवश्यक सामग्री के परिवहन के लिए अनुमति देने की मांग भी हैं।

मुल्लापेरियार बांध मुद्दे पर केरल के साथ राज्य के गतिरोध के बीच तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने शुक्रवार को कहा था कि छोटे बांध को मजबूत करने के बाद जलाशय में जल स्तर को 152 फीट तक बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा