लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध : केरल ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक बुलाने की मांग की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:16 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), दो दिसंबर केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु ने मुल्लापेरियार बांध के शटर खोल दिए और बिना उचित सूचना और एहतियाती चेतावनी के पानी छोड़ दिया। साथ ही कहा कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति को इस मामले पर चर्चा के लिए तत्काल बैठक करनी चाहिए।

केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टाइन ने कहा कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु द्वारा नियम का पालन नहीं करना अदालत की अवमानना है और अगली बार सुनवाई में इसे शीर्ष अदालत के ध्यान में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रात में अचानक पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। केरल सरकार इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रही है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जल्द से जल्द तमिलनाडु के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।

ऑगस्टाइन ने कहा कि लोगों के हितों के खिलाफ तमिलनाडु की ओर से अप्रत्याशित कदम उठाया गया। मंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य द्वारा नियमों के सभी उल्लंघनों को उचित साक्ष्य और डेटा के साथ शीर्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य चाहता है कि इस मामले पर चर्चा करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति तत्काल बैठक बुलाए।

जल स्तर 142 फीट तक पहुंचने के कारण तमिलनाडु द्वारा बुधवार रात मुल्लापेरियार बांध के दस शटर 60 सेंटीमीटर ऊपर उठा दिए गए थे। इसमें से सात शटर बाद में बंद कर दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो