लाइव न्यूज़ :

आजम खान के बचाव में उतरे मुलायम सिंह, कहा- उनके ऊपर गलत तरीके से केस दर्ज किए गए

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 3, 2019 14:05 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के सांसद मुलायम सिंह एक लंबे समय के बाद मंगलवार (03 अगस्त) को मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय को लेकर घिरे यूपी के रामपुर से सांसद आजम खान का बचाव किया और सरकार पर सवाल उठाए हैं कि दो बीघा जमीन के लिए उनके ऊपर 27 केस यूपी पुलिस ने क्यों दर्ज किए हैं। जौहर विश्वविद्यालय मामले को लेकर मुलायम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खान ने चंदे से विश्वविद्याल को बनाया है। उन्होंने सारी जिंदगी मेहनत की है। दो बीघा जमीन के लिए उनके ऊपर 27 केस दर्ज किए गए हैं, ऐसा क्यों किया गया है। यह सभी केस गलत तरीके से दर्ज किए गए हैं। बता दें कि आजम खान के खिलाफ करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। ये सभी मामले रामपुर में उनके जौहर विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं। अखिलेश यादव नीत शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे खान मोहम्मद अली जौहर विश्विविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। 

रामपुर की पुलिस कह चुकी है कि करीब दो दर्जन किसान विश्वविद्यालय के लिए उनकी जमीन का अतिक्रमण किए जाने के आरोप के साथ पुलिस के पास आ चुके हैं। इन मामलों में 27 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और जांच जारी है। ये मामले भारतीय दंड संहिता के 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 447 (आपराधिक अतिक्रमण), 389 (वसूली के लिए किसी व्यक्ति को आरोपी बनाए जाने का डर दिखाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवआज़म खानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों